यहां एक व्यक्ति पर झपट गया गुलदार, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गढ़वाल के देवप्रयाग में रविवार की प्रातः एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे। तभी अचानक बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। इनकी स्तिथि सामान्य है। उपचार चल रहा है।

Ad_RCHMCT