परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवदेन तिथि बढाने हेतु सचिव को सौंपा ज्ञापन…………………

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-राजकीय शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने आज पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान के नेतृत्व में परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2023 आवदेन तिथि बढाने हेतु सचिव उत्तराखंड शिक्षा परिषद डा नीता तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

शिष्टमंडल ने डा तिवारी को बताया की वर्तमान में परीक्षाफल सुधार परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई रखी गई है।1जुलाई को सभी विद्यालय खुलेंगे, 2 को रविवार है, ऐसे में आवेदन करने वाले बच्चों को बहुत कम समय मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इसलिए अंतिम आवेदन की तिथि को कम से कम एक सप्ताह बढ़ा कर अंतिम तिथि को 12 जुलाई कर दिया जाय।

बोर्ड सचिव डा तिवारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस बाबत बोर्ड सभापति शिक्षा निदेशक जी से राय ले छात्र हित में फैसला निर्गत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामसिंह चौहान,पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जनपद देहरादून के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी ,जनपद रुद्रप्रयाग के मंत्री आलोक रौथाण, अंकित रौथाण ,आनंद रावत मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT