उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आगामी दिनों में चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

आज के लिए विभाग ने टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसके अलावा, राज्य के अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

विभाग ने नागरिकों को नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही पर्यटकों और यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Ad_RCHMCT