मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का खतरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 20 अगस्त से 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं, क्योंकि कई जिलों में तेज से अति तेज बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

21 अगस्त: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान।

22 अगस्त: पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी जिला उधम सिंह नगर भी प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

23 अगस्त: देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट, अन्य पर्वतीय जिलों और उधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी।

24-25 अगस्त: पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जना की संभावना।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों और प्रशासन से अपील की है कि वे अलर्ट पर रहें। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों—जैसे कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र, नदियों के किनारे और ऊंचाई वाले स्थानों—में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने, जलभराव और सड़कों के अवरुद्ध होने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है, और लोगों को मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर रखने को कहा गया है।

Ad_RCHMCT