हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की हुई लापता,मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

परिवार वालों की लापरवाही की वजह से कई बार बच्चों के गुमशुदगी होने के मामले सामने आते हैं एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का भी सामने आया है यहां हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन से मां के साथ खटीमा जा रही एक 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई, किशोरी के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी आनन-फानन में पुलिस किशोरी की तलाश करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला पूरे मामले में पुलिस में नाबालिक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।बताया जा रहा है कि नैनीताल स्टील कंपाउंड तल्लीताल निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 5 नवंबर को अपनी नाबालिग पुत्री व बहू और बच्चों के साथ हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में खटीमा जाने वाली बस में बैठे हुए थे

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

तभी 15 वर्षीय पुत्री खाने की चीज खरीदने की बात कह बस से नीचे उतर गई काफी देर तक जब बस में वापस नहीं लौटी तो उसकीआसपास में तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


महिला ने बताया कि उसकी पुत्री के पास मोबाइल भी था लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा है। पुत्री की लापता होने की सूचना महिला ने कोतवाली पुलिस को दी आनन-फानन में मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पुलिस ने बालिका को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाली जा रही है किशोरी का अभी तक पता नहीं चल सका है जल्द किशोरी की तलाश कर ली जाएगी।

Ad_RCHMCT