बदमाशों ने पुलिस पर झोंके फायर, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना हुआ है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता करने और तमंचा दिखाकर कार से फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई की रात गश्त के दौरान इंद्रा चौक के पास एक सफेद क्रेटा कार में सवार युवकों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी। जब पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर तेज गति से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और एसओजी की मदद से आरोपियों की पहचान की। 12 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे हैं। रामपुर रोड पर घेराबंदी कर कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पुलिस ने मौके पर तीनों आरोपियों रिशु श्रीवास्तव (घायल), खुश नंदू और वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में तमंचा दिखाकर लूट, स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Ad_RCHMCT