तमंचा और चाकू की नोंक पर डरा-धमका कर पुजारी से किया कुकर्म, चार के खिलाफ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां मंदिर के पुजारी के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि चार युवकों ने तमंचा और चाकू के बल पर डरा-धमका कर पुजारी से कुकर्म किया। इतना ही नहीं इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया गया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

मामला पुलभट्टा क्षेत्र का है। यहां एक पुजारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि 5 मई की रात को पड़ोस में रहने वाले अजय, मुकेश और दो किशोर मंदिर में घुस आये और तमंचा और चाकू की डराया धमकाया। इसके बाद आरोपी पुजारी को मंदिर के नजदीक बने एक कमरे में ले गए। जहां उनसे कुकर्म किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र पहुंची राज्यमंत्री भावना मेहरा: महिलाओं से किया सीधा संवाद, मौके से अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

आरोप यह भी है कि आरोपियों ने इस पूरे कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। साथ ही मामले की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पुजारी का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके चलते वह पुलिस को पहले सूचित नहीं कर पाए। इधर अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

Ad_RCHMCT