दवा कंपनी का एमआर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, डूबने की आशंका के चलते नहर की खाक छान रही एसडीआरएफ

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। एक दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उप्र निवासी एक युवक 17 मई की शाम चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया किन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया। बुधवार को अंधेरा होने के बाद गुरूवार से फिर से नहर में उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने मोबाइल से फोन से सूचना दी कि उनका साथी मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र सरणजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 264, कुर्मांचल नगर, थाना इज्जत नगर, बरेली उत्तर प्रदेश अपनी मोटरसाइकिल से उनके पीछे चीला रोड पर आ रहा था। थोड़ी दूर चलने के बाद जब मंजीत पीछे नहीं दिखाई दिया। तब हम वापस गए तो गुजर बस्ती चीला मार्ग के पास नहर किनारे उसकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी, उसका बैग भी गाड़ी में था।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर लापता युवक की कंपनी मे ही काम करने वाले उसके साथ मिले। जिन्होंने बताया  कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऋषिकेश आए थे। उन्होंने बताया कि लापता हुा मंजीत नहर में नहाने की इच्छा जता रहा था। पर उसे सबने मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जब वे आगे चले तो मंजीत उनके पीछे आ रहा था किन्तु कुछ समय बाद वह लापता हो गया। मंजीत के नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए सर्चिंग अभियान चलाया गया। जोकि गुरूवार को भी जारी है। लापता मंजीत के घर सूचना भेजने के बाद उसके स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Ad_RCHMCT