दुष्कर्म और पॉक्सो केस में बंद मुकेश बोरा जेल में करेंगे नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्तमान में दुष्कर्म और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद पूर्व बीजेपी नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पॉक्सो कोर्ट से एक अहम आदेश मिला है। कोर्ट ने 5 फरवरी को हल्द्वानी जेल में ही दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक आयोजित करने की अनुमति दी है।

मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप है, जिसके बाद उन्हें पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दुग्ध संघ के कार्यों में कोई विघ्न न आए, इसे देखते हुए कोर्ट ने जेल में ही बैठक आयोजित करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मुकेश बोरा के वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए बताया कि दुग्ध संघ के संचालन के लिए हर छह माह में बोर्ड बैठक अनिवार्य होती है, और इस कारण जेल से बाहर बैठक कराना संभव नहीं था। इसके बाद, कोर्ट ने पुलिस से सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट मांगी और विशेष न्यायाधीश ने 27 जनवरी को बैठक के एजेंडा को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

कोर्ट के आदेश के अनुसार, 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक हल्द्वानी जेल में बोर्ड बैठक होगी। इसमें दुग्ध संघ के 11 सदस्य, सदस्य सचिव और लिपिक को शामिल होने की अनुमति दी गई है। बैठक का खर्च नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मुकेश बोरा पर महिला और उसकी बेटी से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT