नैनीताल जिले में धनतेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अब धनतेरस के अवकाश को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले महानवमी (1 अक्टूबर 2025) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढुंगी: मुख्यमंत्री धामी ने 'अभिव्यंजना 5.0' का किया शुभारंभ; कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार जैसे दिग्गज कवियों का हुआ महासंगम

उन्होंने स्पष्ट किया कि उस दिन पहले से ही शासन स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो चुका है, इसलिए स्थानीय अवकाश की आवश्यकता नहीं रही।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली मालवीय नगर फायर केस: गिरफ्तार रसोइया केशव नेगी के समर्थन में उतरे सीएम धामी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से की खास वार्ता

अब नए आदेश के तहत, जिले में 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को धनतेरस के पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे त्योहार की तैयारियों और खरीदारी में सहूलियत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 39 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ad_RCHMCT