नैनीतालः डीएम ने तहसीलदारों के किए स्थानान्तरण

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह तहसील अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह तबादले जनहित में किए गए हैं, जिसे लेकर जिलाधिकारी कार्यालय से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

स्थानांतरित अधिकारियों में तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदार दोनों स्तर के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासन ने यह निर्णय क्षेत्रीय प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

क्रमसं.अधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती स्थल
1डॉ. ललित मोहन तिवारीतहसीलदार, धारीतहसीलदार, कालाढूंगी
2 कुलदीप पाण्डेतहसीलदार, रामनगरतहसीलदार, लालकुआं
3सचिन कुमारतहसीलदार, हल्द्वानीतहसीलदार, धारी
4 मनीषा मारकानातहसीलदार, नैनीतालतहसीलदार, रामनगर
5 मनीषा विष्टतहसीलदार, कालाढूंगीतहसीलदार, हल्द्वानी
6 युगल किशोर पाण्डेप्रभारी नायब तहसीलदार, लालकुआंप्रभारी तहसीलदार, नैनीताल
Ad_RCHMCT