नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी! बेतालघाट में अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें -

अवैध शराब के विरुद्ध बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डा० श्री मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डॉ. श्री जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल तथा श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में थाना बेतालघाट पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेतालघाट ,श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शंकर नयाल मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, अपराध नियंत्रण एवं गश्त के दौरान अनूप सिंह पुत्र बच्चे सिंह, निवासी ग्राम गंगरेटी, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल को 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में एफआईआर संख्या 15/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम :

  • उपनिरीक्षक शंकर नयाल
  • कांस्टेबल दीपक सिंह
  • कांस्टेबल रामकृपाल
Ad_RCHMCT