नैनीताल-(दुखद) दर्दनाक सड़क हादसे मे SDRF ने किये 05 शव बरामद,हुई शिनाख्त

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद

आज शनिवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

उक्त सूचना मिलते ही SI मनोज रावत के हमराह SDRF  रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटना में एक टाटा सफारी (DL 3C CC 0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-
1. सुमित सिंह पुत्र  इकबाल सिंह R/O बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
2. रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह R/O उपरोक्त
3.जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह R/O रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश
4. गुरु नाम पता अज्ञात
5. जस्सू नाम पता अज्ञात

Ad_RCHMCT