नन्दी देवी हत्याकांड का खुलासा, लूट के इरादे से की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बीते दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बता दें कि बीती 5 मई को डी क्लास अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी नन्दी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता अगले दिन तब चला जब उसका अमृतपुर में रहने वाला दामा रोहित मेहरा वहां पहुंचा। मृतका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस ने करीब दो सौ संदिग्धों से पूछताछ भी की। इस बीच मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एक युवक जुए में हारने के बाद गिरवी रखा मोबाइल नहीं ले गया है और घर से फरार है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोबाइल को आधार बनाकर पुलिस ने हत्यारोपी मनोज पुरी पुत्र शंकर निवासी हररपुर मटकली, नवाबगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया। वह मृतका के पड़ोस में ही किराए में रहता है और गौला में मजदूरी में करता है। पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह आरोपी ने बताई वह चौंकाने वाली है। उसने बताया कि 4 मई को खुले पैसे न होने पर वह नंदी देवी के पास बीड़ी का बंडल उधार लेने गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इससे तैश में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और 5 मई की रात मौका पाकर नन्दी देवी के घर पहुंच गया। इस बीच जैसे ही नन्दी देवी ने दरवाजा खोला तो उसके सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह नन्दी देेवी को घसीट कर बाथरूम में ले गया और पानी के टब में डुबो दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर बरेली चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़े के साथ ही लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सफलता प्राप्त करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, काठगोदाम प्रमोद पाठक, कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत , एसएसआई विजय मेहता, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई दिनेश जोशी, जगदीप नेगी, गुलाब सिंह, पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, इसरार नवी, अशोक रावत, अनिल गिरी, कांस्टेबल अरूण राठौर, बंशीधर जोशी, अनिल टम्टा, घनश्याम सिंह रौतेला शामिल रहे।

Ad_RCHMCT