एन.सी.सी.‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-शुक्रवार को एम0 पी0 हिन्दू इण्टर कालेज, रामनगर में एन0सी0सी0 (आर्मी) की ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पादित की गयी। 79 बटालियन एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह और कर्नल एस बी मलांगी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

इस परीक्षा में कुल 163 के सापेक्ष 147 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस केन्द्र पर सम्पन्न हुई परीक्षा में एम0पी0 हिन्दू इण्टर कालेज रामनगर, रा0इ0का0 करनपुर, रा0इ0का0 गौजानी, रा0इ0का0 मालधनचौड, रा0इ0का0 ढिकुली के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

लिखित परीक्षा के उपरान्त ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट, मैप रिडिंग, वेपन ट्रेनिंग के प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा , एन0सी0सी0 अधिकारी कैप्टन चन्द्रशेखर मिश्र, लैफ्टिनेन्ट डॉ0 पंकज जैन, सैकेण्ड आफिसर जफर अली,

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

सूबेदार मेजर पाकेश चौहान , सूबेदार महीपाल सिंह, सूबेदार केशव राज भट्ट बी0एच0एम0 किरन कुमार उपाध्याय,सी0एच0एम0 पूरन सिंह, हवलदार डी0के0पाठक हवलदार त्रिलोक भट्ट ,हवलदार कमल भाकुनी

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

हवलदार नरेंद्र चंद्र एवं संबंधित विद्यालयों के ए0एन0ओ0, पूर्व सीनियर अण्डर आफिसर आरिश सिद्दीकी, सीनियर अण्डर आफिसर राहुल जोशी ,गीतिका खुल्बे कैडेट्स सहित 147 कैडेट उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT