रामनगर:-यहाँ पुलिस को मिली सफलता,बड़ी संख्या मे नशे के इन्जेक्शनो के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

नैनीताल पुलिस के नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 90 नशे के इन्जेक्शनो के साथ दो नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस के नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 90 नशे के इन्जेक्शनो के साथ दो नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार में जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त/तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत बलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के कुशल नेतृत्व में गोपनीय सूचना के

आधार पर कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा बीती रात्रि सघन चेकिंग अभियान के दौरान भवानीगंज चौक से ऊंटपडाव वाले रोड पर नागा बाबा मन्दिर के सामने खाली प्लाट थाना रामनगर से उपरोक्त दो अभियुक्तगणो के कब्जे से प्रतिबन्धित कुल 90 नशे के इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

अभियुक्त – 1-दिनेश ठाकुर पुत्र गुसाई ठाकुर निवासी मजडा बिनोली पो0ओ0 बासोट तहसील भिकियासैण जिला अल्मोडा उम्र 25 वर्ष
2- रवि नेगी पुत्र श्री पुष्कर सिह नेगी निवासी- रोडवेज के पीछे इन्द्रा कालोनी रामनगर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

पुलिस टीम- मे उ0नि0 अनीश अहमद,हे0कानि0 183 हेमन्त सिह,कानि0 132 विजेन्द्र सिह,कानि0 904 गगन भण्डारी,कानि0 836 संजय सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT