रामनगर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण को बचाने के लिए ली जीवनशैली बदलने की शपथ

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-कमान्डिंग ऑफिसर 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के निर्देशानुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की 79यूके बटालियन एनसीसी इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में पर्यावरण के लिए जीवन शैली की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.डी.सिंह ने समस्त कैडेटों,छात्र छात्राओं और प्राध्यापकों को पर्यावरण के लिए जीवन शैली की शपथ दिलाई।उन्होंने सभी को पर्यावरण के अनुकूल कार्यों को करने की हिदायत दी। चीफ प्रॉक्टर प्रो.जी.सी.पन्त ने पर्यावरणीय समस्याओं के भयावह दुष्परिणामों से बचने के लिए समवैत रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपने जीवन में ढालने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी ने मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के विषय में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु हमारी जीवनशैली कैसी हो? कि हम पर्यावरण के संरक्षण हेतु अपनी जीवन शैली में बदलाव लाकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग कर सकें।

हमारे जीवन जीने का तरीका पर्यावरण की शुद्धता और निरंतरता बनाए रखने के अनुकूल हो,हम सभी अपनी नीड और ग्रीड को नियंत्रित कर पर्यावरण के संरक्षण में सहभागी बनें। कार्यक्रम में प्रो.अनीता जोशी, डॉ.सुमन कुमार,डॉ.जया भट्ट ने अपने विचार रखकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

कैडेट ईशा नेगी,प्रदीप सिंह व अंडर ऑफिसर रितिका रावत ने पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर प्रस्तुत किए। अंडर ऑफिसर रितिका रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर भाषण दिया तथा सक्षम चौहान ने ‘हरियाली धरती कितनी सुंदर’ कविता का पाठ किया। मंच संचालन कैडेट महक ने किया।

सभी कैडेटों को प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.डी.सिंह व चीफ प्रॉक्टर प्रो.जी.सी.पंत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में कैडेटों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन शैली में बदलाव लाने के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमें रितिका रावत, रिंकी, शबनम, ईशा नेगी, महक, ज्योति,विनीता, खुशी कोरंगा, अजय सिंह,प्रदीप सिंह, कमलजीत,सक्षम चौहान व सुमित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

कार्यक्रम में डॉ.आर. एस कनौजिया,डॉ. शिप्रा पंत,डॉ.कुसुम गुप्ता,डॉ.मूलचन्द शुक्ल, डॉ.हेमचंद्र भट्ट,डॉ. प्रकाश सिंह बिष्ट,मुरलीधर कापड़ी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT