डरा-धमका कर किशोरी से दुराचार करता रहा पड़ोसी युवक, इस तरह सामने आई सच्चाई

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। यहां एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक करीब दो महीने से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुत्री की तबियत बिगड़ी तो उसने बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बताया कि बात नहीं मानने पर युवक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT