एसएसपी उधम सिंह नगर की नई पहल पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु जारी किया व्हाट्सएप नंबर।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि द्वारा जब से जनपद का पदभार ग्रहण किया गया है तभी से लगातार पुलिस कर्मियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।

इसी क्रम में एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

SSP के संज्ञान में यह बात आई की पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं का निस्तारण हेतु पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जिससे उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। SSP द्वारा उक्त का संज्ञान लेकर कर्मचारी गणों की समस्याओं का निराकरण हेतु व्हाट्सएप नम्बर 7830080555 जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिसमें सभी पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को अपने व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं तथा यह भी बताया कि मेरे द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में समय 13.00 से 14.00 बजे पुलिस कर्मियों की समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

इस संबंध में समस्त थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन हेतु आदेश की प्रति भेजी जा रही है।

Ad_RCHMCT