रामनगर-यहाँ बाघिन का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर वन प्रभाग के बैलपढ़ाव रेंज के अंतर्गत एक बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैलपढ़ाव रेंज के अंतर्गत ढोनिया नाले के पूर्वी चांदनी बीट में गश्त के दौरान लगभग 2 से 3 साल की बाघिन का शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर मय फोर्स पहुंच गई। बाघिन की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

एसडीओ शिशुपाल सिंह ने बताया कि बाघिन के शव को इको टूरिज्म सेंटर चूनाखान लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम के कर्मचारियों ने बाघ के शव को नष्ट करने की कार्रवाई की।

Ad_RCHMCT