नामांकन-रामनगर विधानसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी हेम चंद्र भट्ट ने भरा नामांकन का पर्चा।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर-प्रदेश मे 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियाँ तेज हो गयी है। वहीं दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसी के तहत शुक्रवार को रामनगर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पहला पर्चा बसपा प्रत्याशी हेम चन्द्र भट्ट ने भरा।इस दौरान उन्होंने रामनगर से बसपा जीत होने का दावा किया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में बसपा प्रत्याशी हेम चन्द्र भट्ट ने 61 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान भट्ट ने बताया कि जनता कांग्रेस और भाजपा की नितियो से तंग आ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

बसपा ने पहली बार एक ब्राह्मण को रामनगर से अपना प्रत्याशी चुना है और विधानसभा चुनाव में जनता तीसरे विकल्प के तौर पर बसपा को वोट देकर विजय बनाएगी। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि बसपा प्रत्याशी हेम चंद्र भट्ट ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा।

Ad_RCHMCT