मामूली बात पर युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर लगाया मौत को गले

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। घरेलू कलह के चलते आज स्थानीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु उसे राजकीय अस्पतला में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम खटका की है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम खटका निवासी रवि सैनी घरेलू कलह के चलते फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार बारू सिंह चौहान ने रवि सैनी के शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में आगे कार्यवाही करेगी।

Ad_RCHMCT