बिग ब्रेकिंग-(देहरादून) DM के निर्देश पर यहाँ स्कूलों मे एक दिवसीय अवकाश घोषित, पढ़े आदेश

ख़बर शेयर करें -

आदेश

मा० प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार के दिनांक 28.01.2025 को जनपद देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम में 38 वें राष्ट्रीय खेल के उद्‌घाटन समारोह में प्रतिभाग किये जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भारी मात्रा में आम जनमानस द्वारा उक्त उ‌द्घाटन समारोह में प्रतिभाग किये जाने के दृष्टिगत जनपद में भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात प्रबन्धन एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानो के बच्चों एवं छात्र-छात्राओं का आवागमन न्यून किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत आदेशित किया जाता है कि जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानो में दिनांक 28.01.2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत
Ad_RCHMCT