हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एसएसपी नैनीताल ने Go Green- Go Clean को सार्थक करते हुए किया वृक्षारोपण,सभी पुलिस परिसरों में चलाया साफ सफाई अभियान।

ख़बर शेयर करें -

हरेला पर्व

आज शनिवार को पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल तथा पुलिस परिवारजनों द्वारा हल्द्वानी कोतवाली तथा काठगोदाम थाना परिसर में उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्व हरेला के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

साथ ही Go Green – Go Clean को सार्थक करते हुए थानों में स्थित परिसरों तथा प्रांगणों में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया।

जनपद नैनीताल की समस्त सम्मानित जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी से वृक्षारोपण करने एवं वातावरण को साफ सुथरा रखने की अपील भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

वृक्षारोपण के दौरान हरबंस सिंह, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम समस्त थाना स्टाफ एवं डे हवालात हल्द्वानी एवं बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT