रामनगर में कथित लव जिहाद मामले पर बवाल, हिंदू संगठनों की आक्रोश रैली

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नैनीताल जिले के रामनगर में कथित लव जिहाद मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने एक बड़ी जन जागरूकता आक्रोश रैली आयोजित की। यह रैली उस प्रकरण के विरोध में निकाली गई, जिसने पिछले सप्ताह स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया था।

रैली का नेतृत्व हिंदूवादी नेता मदन जोशी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक हिंदू किशोरी को गुमराह कर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है। मदन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हमारी संस्कृति और समाज पर हमला हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और समाज में कानून का भय बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

रैली की शुरुआत पीएनजीपीजी कॉलेज से हुई और यह मुख्य बाजार तथा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सभा स्थल तक पहुंची। रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारे लगाए और महिलाओं को जागरूक करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हालांकि रैली का माहौल आक्रोशपूर्ण था, लेकिन सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुईं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सका।

Ad_RCHMCT