बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे देवभूमि के शिवालय, सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे देवभूमि के शिवालय। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार क्षेत्र से लोक सभा सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल “निशंक” ने भी देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने  सभी शिव भक्तों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की बधाई देते हुये शुभकामनाएं दी।

सावन माह के पहले दिन प्रदेश के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। तड़के से शिवालय में हजारों शिवभक्त लंबी कतार में लगे हुये थे। पूरे दिन बम-बम भोले के जयकारों के देवभूमि के शिवालय गूंजते रहे। देहरादून में भी शिव के प्रिय सावन मास के पहले दिन शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शिव भक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा की। देहरादून सहित उत्‍तराखंड भर के शिवालयों में शिव भक्‍तों की भीड़ है। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा की। गढ़ी कैंट स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। भगवान शिव को बिल्वपत्र, अक्षत, पुष्प अर्पित किया। दूध जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मंदिर के महंत 108 श्री कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को आज काफी संख्या में भक्त टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचें हैं। वहीं शिव मंदिर पटेल नगर, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, जंगम शिवालय पलटन बाजार, नर्वदेश्वर मंदिर डाकरा समेत शहर के कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मंदिरों मे रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया।  इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं देते हुये कहा की देवाधिदेव महादेव संपूर्ण जगत का कल्याण करें।

Ad_RCHMCT