दर्दनाक सड़क हादसाः यूटिलिटी वाहन पुल से टकराया, एक की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी नेटवाड़ सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पूजेली खंस्याड़ी जा रहे एक यूटिलिटी वाहन की तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का शीशा टूट गया और उसमें सवार लोग खाई में गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से सीएचसी मोरी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इसके साथ ही, 108 एंबुलेंस, पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। प्रशासन की टीम ने हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT