उत्तराखंडः शासन ने इन अधिकारियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग के मामलों के बाद शासन ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना के बाद, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज की सुविधा बढ़ाने और समन्वय बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेशन और महन्त इन्द्रेश अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी सुनिश्चित की है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, निम्नलिखित मजिस्ट्रेटों को विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया गया है:

  1. प्रत्युष सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देहरादून – राजकीय दून मेडिकल कॉलेज
  2. कुमकुम जोशी, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सदर देहरादून – राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेशन
  3. हर गिरि, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर – महन्त इन्द्रेश अस्पताल
Ad_RCHMCT