बड़ी खबर- उत्तराखंड में सिग्नल पर मिट्टी डालकर ट्रेनें लूटने का प्रयास, यात्रियों के विरोध पर पथराव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले के रूड़की में बदमाशों ने सिग्नल में मिट्टी लगाकर ट्रेनों को लूटने का प्रयास किया। जब यात्रियों ने इसका विरोध किया तो ट्रेन में पथराव भी किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार यह हादसा रूड़की में सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास हुआ है। यहां शुक्रवार को दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया और लूटपाट का प्रयास किया। जिसमें वह सफल नहीं हो पाए। 

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

बताया जा रहा है कि इस बीच बदमाशों द्वारा की जा रही लूटपाट का यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे दहशत में आये बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

Ad_RCHMCT