पाखरो रेंज पेड़ कटान मामला- दस्तावेजों की गहन छानबीन में जुटी सीबीआई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान की जांच के मामले में सीबीआई देहरादून की टीम ने दस्तावेज खंगाल रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही मामले में कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के दायरे में लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग का मानते हुए जांच कर रहा है। सीबीआई टीम ने बुधवार को कोटद्वार व उससे सटे वन रेंज के कर्मचारियों से पूछताछ की थी। इस दौरान टीम ने वन विभाग के कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले और कई घंटे पूछताछ की। टीम ने जो दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

 माना जा रहा है कि दस्तावेजों से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है। उसके आधार पर सीबीआई जल्द ही अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। इस प्रकरण में तत्कालीन वन मंत्री समेत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी की भूमिका पर भी जांच चल रही है।   

Ad_RCHMCT