ध्यान दें! मुख्यमंत्री के नैनीताल आगमन पर बदला ट्रैफिक रूट, जान लें पुलिस के ये कड़े नियम!

ख़बर शेयर करें -

मा0 मुख्यमंत्री जी के जनपद नैनीताल में दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद

एसपी नैनीताल ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश

प्रैस नोट

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज जनपद में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं।

तत्क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

👉ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:

▫️सख्त एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

ब्रीफिंग के दौरान श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री विमल प्रसाद सीओ, श्री अंकित थपलियाल सीओ(UT), श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, श्री प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, श्री महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT