ड्रग्स फ्री देवभूमि पहल के तहत नुक्कड़ नाटक और जागरूकता के माध्यम से रामनगर के लोगों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -

रामनगर।  “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत नुक्कड़- नाटक, रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

इसी क्रम में कोतवाली रामनगर के व0उ0नि0 अनीश अहमद द्वारा पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए रामनगर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई तथा डिग्री कॉलेज रामनगर के सामने मीमांसा मेंटल हेल्थ केयर सोसाइटी के वॉलिंटियर्स के द्वारा  नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं को जागरूक किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील की कि अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दें।

Ad_RCHMCT