शादी का झांसा देकर पैट्रोल पंप मैनेजर ने युवती से किया दुष्कर्म, पैसे भी हड़पे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने राजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मैनेजर ने उससे 17 हजार रुपये भी लिए और फिर वापस नहीं किए। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह राजपुर रोड के एक पेट्रोल पंप पर सेल्स पर्सन के पद पर काम करती थी यहां वह पेट्रोल पंप के मैनेजर हर्ष चौधरी निवासी हापुड़ वीवी नगर धमेड़ा से मिली इस दौरान आरोपित ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भी भरोसा कर हामी भर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती से कहा कि वह उसे अपने घर ले जाएगा, उससे पहले वह उससे कोर्ट मैरिज करेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया। हर्ष ने युवती से लिए 17 हजार रुपये भी नहीं लौटाए। अब युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT