हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद सामने आईं बर्फबारी की तस्वीरें

ख़बर शेयर करें -

चमोली। कॉर्बेट हलचल

विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें हेमकुंड साहिब बर्फ के आगोश में समाया है। यहां लगातार हो रही बर्फबारी के चलते धाम में दो फीट से अधिक बर्फ जमी है।

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी।

गुरुद्वारा अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शुक्रवार को हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार आ गया है। अभी हेमकुंड पैदल मार्ग पर रास्ता ठीक करने का काम चल रहा है। हाल ही में गुरुद्वारे के अधिकारियों ने वहां का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां उन्होंने हेमकुंड की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का पूर्वानुमान।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी।

तापमान माइनस में

मौसम खराब होने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार जमकर बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में अभी भी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से यहां तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज हल्की-मध्यम बारिश व बर्फबारी संभव, सभी जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच सरोवर का पानी जमने लगा है।

सरोवर का पानी जम गया

हेमकुंड साहिब में चारों ओर बर्फ जमी हुई है। ठंड के कारण यहां हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। उधर, आस्था पथ भी कई किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सभी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी।

इस बार 47 हजार श्रद्धालु पहुंचे

बता दें कि इस साल 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। इस वर्ष दो लाख 47 हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

Ad_RCHMCT