झील में वोटिंग के दौरान स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त, चार युवकों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में सड़कों के बाद अब पानी में भी खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। भीमताल झील में नाव में स्टंट करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस ने न केवल उन्हें रोका, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की सख्त हिदायत दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में स्टंटबाजों और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

इसी क्रम में, भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 मार्च को झील क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार युवकों को स्टंटबाजी करते हुए पकड़ा। नाव मालिक द्वारा मना किए जाने के बावजूद, ये युवक झील में खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे, जिससे पर्यटकों और अन्य लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान दीपांशु, मोहित, अभिषेक और सन्नी के रूप में की, जो सभी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की और उन्हें भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की कड़ी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद।

नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतों से बचें। पुलिस का साफ संदेश है कि “स्टंट आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है और जेल भी।”

Ad_RCHMCT