पुलिस एथलेटिक्स मीट : अल्मोड़ा ने 3 स्वर्ण के साथ आठ पदक जीते

ख़बर शेयर करें -

उपलब्धि…..

9 से 12 अक्टूबर तक हरिद्वार पीएसी परिसर में आयोजित हुई प्रतियोगिता
अल्मोड़ा के आठ पदकों में 7 महिलाओं के, तीनों स्वर्ण भी महिलाओं ने जीते

अल्मोड़ा। कॉर्बेट हलचल
हरिद्वार में आयोजित 18वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स मीट में अल्मोड़ा पुलिस की टीम आठ पदक जीतकर लोहा मनवाया। 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अल्मोड़ा ने 3 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य जीते हैं। इनमें भी सात पदक महिलाओं के खाते में गए।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


अल्मोड़ा टीम से महिला वर्ग की 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में आरक्षी ममता खाती ने दो स्वर्ण पदक जीते। 5000 मीटर (महिला) दौड़ में आरक्षी मंजू गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीता। मंजू ने ही 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (महिला) में आरक्षी लता रावत ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद (महिला) में आरक्षी उपासना ने कांस्य पदक पाया। महिलाओं की 4×100 मीटर रिले दौड़ में मंजू गोस्वामी, ममता खाती, उपासना और लता रावत की टीम ने रजत जीता।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


पुरूष वर्ग से अल्मोड़ा टीम सिर्फ एक कांस्य जीत सकी। 400 मीटर (low hurdle) दौड़ में आरक्षी हरीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।


अल्मोड़ा टीम की उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार रॉय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। अल्मोड़ा पुलिस टीम का नेतृत्व मैनेजर निरीक्षक अजय लाल शाह और कोच अनवर अहमद ने किया।

Ad_RCHMCT