लूट व डकैती के बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ कई राउंड हुई फायरिंग आरोपी साजिद को लगी गोली

ख़बर शेयर करें -

जसपुर क्षेत्र में लूट व डकैती के बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ कई राउंड हुई फायरिंग आरोपी साजिद को लगी गोली

अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

दिनांक 14/09/2024 को कोतवाली जसपुर क्षेत्र में आरोपी द्वारा लूट की घटना को  दिया गया था अंजाम जिसमे कोतवाली जसपुर में FIR NO. 465/24 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा की जा रही थी,लूट की घटना के आरोपियों की तलाश।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

ऊधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ऊधमसिंहनगर पुलिस और  लूट व डकैती के विभिन्न मामलों में आरोपी बदमाश साजिद उर्फ काला के बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में साजिद उर्फ काला पुत्र माजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा को लगी गोली।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आरोपी साजिद उर्फ काला पुत्र मजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा से बरामदगी
1– एक तमंचा 315 बोर
2– एक खोखा कारतूस
3– एक जिंदा कारतूस
4– घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

Ad_RCHMCT