बड़ी खबर-(हल्द्वानी) अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, 40,000 का किया जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in Haldwani-श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिस आदेश के क्रम में
बीती दिवस की  को एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएँ पाए जाने वाले 04 स्पा सेंटरों  1- Relax The proffesional spa, 2- The cloud nine luxury spa, 3-seven heaven spa, 4- Angel unisex spa के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन भी न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस टीम-उप नि० मन्जू ज्याला प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल, हे० का० गीता कोठरी, काo महेंद्र, म० का० लता, म० का०दीपा सिंह, म० का० इंदिरा जोशी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT