पुलिस ने कार में रखी 30 लाख की नगदी की बरामद, अग्रिम कार्रवाई शुरू

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। वाहन चैकिंग के दौरान दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दिल्ली नम्बर की कार से 30 लाख रुपये बरामद किये। बरामद धनराशि को जब्त कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि  आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी, भारी मात्रा में नगद धनराशि के संदिग्ध परिवहन हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आज कोतवाली नगर पुलिस टीम को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन संख्या डीएल 08 सीवाई-3191 में 05 लोगों द्वारा काफी मात्रा में नगदी ले जायी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोक कर वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उक्त वाहन से 02 अलग-अलग बैगों में कुल 30 लाख रुपये नगद बरामद हुए, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार लोग कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया। जिनके द्वारा मौके पर आकर अग्रिम कार्यवाही की गई।

Ad_RCHMCT