चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी से बरामद किया अवैध तमंचा, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भवाली। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान स्कूटी से अवैध तमंचा बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भवाली कोतवाल उमेश मलिक के नेतृत्व में  शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम करने हेतु चौकी क्षेत्र पुराना जंगलात के बैरियर के पास चैकिंग के दौरान समय करीब 7:30 बजे प्रातः एक स्कूटी नीले कलर की जो भवाली से कैची की और आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

उक्त स्कूटी को रोका गया तो चालक द्वारा स्कूटी को तुरंत रोक कर स्कूटी को घुमा कर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने तत्काल ही मौके पर स्कूटी चालक को  पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक ने अपना नाम कमल उर्फ रोहित चौहान पुत्र गोविंद सिंह चौहान निवासी नवाबी रोड गली नंबर 8 कुलियाल पुरा कोतवाली हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो  पहनी जींस की पैंट की बाय ओर एक वस्तु दिखाई दे रही थी चेक करने पर 12 बोर अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली भवाली में 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कैंची चौकी प्रभारी कृष्ण गिरी, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

Ad_RCHMCT