रामनगर से लापता हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा को चौकी मालधन चौड़ कोतवाली रामनगर पुलिस टीम ने गुरुग्राम, हरियाणा से  सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

वादिनी क्रांति देवी पत्नी जीवन सिंह निवासी गोपालनगर नंबर 8 प्लांटेशन, मालधन चौड़, रामनगर ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई थी की  दिनांक 30.04.2023 को उसके पति जीवन सिंह पुत्र बौना सिंह, उम्र 55 वर्ष निवासी गोपालनगर नंबर 8 प्लांटेशन, मालधन चौड़, रामनगर सुबह मजदूरी करने के लिए घर से पीरुमदारा के लिए निकले थे जो अभी तक घर वापस नहीं आए हैं तथा वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में दिनांक 11.05.2023 को  जीवन सिंह उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल बरामद करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल बरामद करने हेतु टीम गठित की गई टीम उ0नि0भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मालधन चौड़ कोतवाली रामनगर कांस्टेबल अशोक काम्बोज द्वारा क्षेत्र के आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

साथ ही पतारसी सुरागरसी  करते हुए क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए।  पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज दिनांक 20.05.2023 को  गुमशुदा जीवन सिंह उपरोक्त को गुरुग्राम, हरियाणा से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया।        

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस टीम

1- उ0नि0भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मालधन चौड़ कोतवाली रामनगर 

2- कांस्टेबल अशोक काम्बोज

Ad_RCHMCT