प्रेम प्रसंग बना राजनीतिक भूचालः BJP ने पूर्व विधायक को पार्टी से किया निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ज्वालापुर से पूर्व विधायक को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई संगठन की छवि धूमिल करने और अनुशासन के उल्लंघन के चलते की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हाल ही में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनके आचरण पर जवाब मांगा गया था। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपनी सफाई भी दी थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व उनके स्पष्टीकरण से असंतुष्ट रहा और उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

मामले की पृष्ठभूमि में सुरेश राठौर द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें वह एक महिला के साथ नजर आए थे। उस दौरान महिला ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपना पति बताया और विवाह की घोषणा की थी। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट साझा कीं, जिनमें राठौर को अपना पति बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन जब कोई मामला सार्वजनिक हो जाए और उससे संगठन की छवि प्रभावित हो, तो कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

Ad_RCHMCT