मतदान के दौरान नशे में धुत हो गया मतदान अधिकारी, फोन भी नहीं किया रिसीव

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार के अपर कालाबड़ स्थित बूथ संख्या 63 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच में मतदान अधिकारी के नशे में धुत्त होकर मतदान केंद्र से गायब होने की शिकायत कोटद्वार कोतवाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के मुताबिक मतदान अधिकारी मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी ने जब गायब हुए मतदान अधिकारी को फोन किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मतदान अधिकारी की सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कराई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

तलाशने पर कुछ वह अपने घर में नशे में धुत्त पाए गए। कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. जुनीश कुमार की शिकायत पर मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

Ad_RCHMCT