वोट डालने के दौरान वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया में कर दिया अपलोड, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव के दौरान रुद्रपुर में एक युवक ने वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

रुद्रपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने वोट डालते समय वीडियो बना लिया, फिर उसे सोशल मीडिया (फेसबुक) में शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने युवक से वीडियो हटवाया। अब पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

Ad_RCHMCT