बुलडोजर की ताकत, अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की सख्ती जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में शनिवार तड़के सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'मिनी इंडिया' ऊधम सिंह नगर है प्रदेश की औद्योगिक राजधानी, किच्छा एम्स से बदलेगी स्वास्थ्य की तस्वीर: सीएम धामी

सुबह करीब चार बजे उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी सहित गदरपुर थाने के प्रभारी स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पांच बजे प्रशासनिक टीम ने सरकारी बाग में अवैध मजार हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात किया गया। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई। कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू होकर करीब आठ बजे तक चली।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की दबिश: जिला बदर होकर भी रामनगर में मचा रहा था आतंक, स्कोर्पियो लूटकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा हत्थे!

प्रशासन ने मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और मलबे को ट्रॉली में भरकर साइट से बाहर ले जाया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के आह्वान पर नवीन ठाकुर की अनूठी मुहिम: 4000 किमी साइकिल चलाकर पेश की मिसाल, जे.पी. नड्डा ने किया उत्साहवर्धन

मौके पर काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा और गदरपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है और भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT