हल्द्वानी: चोरगलिया बाईपास की सुरक्षा के लिए इतने करोड़ का प्रस्ताव तैयार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने गौला नदी में आपदा के कारण चोरगलिया बाईपास मोटरमार्ग को हुए नुकसान की सुरक्षा के लिए 29 करोड़ 32 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। मंगलवार को हल्द्वानी कैंप में आयुक्त दीपक रावत ने इस प्रस्तावित योजना की पीपीटी से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि इस योजना की राज्य स्तरीय टीएसी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके तहत पुल के अपस्ट्रीम के 232 मीटर में सुरक्षा कार्य किया जाएगा, जिसमें 14.5 मीटर लंबी रिटेनिंग वाल, 13 सुरक्षा ढांचे और एक स्पर का निर्माण किया जाएगा। नदी में पानी और मलबे को बीच में लाने के लिए एक और स्पर स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

 अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 02 लॉन्चिंग एप्रेन भी बनाए जाएंगे, जो पानी के बहाव को नियंत्रित करेंगे। इसके अलावा, शियर-की नदी में एंकर कार्य करेगा जिससे संरचना में कोई खिसकाव नहीं होगा। इस बैठक में ईई दिनेश सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT