रेल यात्री कृपया ध्यान देंः गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई इन 6 ‌विशेष रेल गाड़ियों के संचालन की अवधि

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से चलाई जा रही 06 ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। इन गाड़ियों का समय, ठहराव, मार्ग एवं अन्य सूचनायें पूर्ववत रहेंगी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

– 09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 05 जुलाई से 30 अगस्त,2023 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है । 

– 09076 काठगोदाम- मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 06 जुलाई से 31 अगस्त,2023 तक 09 फेरों के  लिए बढ़ाया जा रहा है । 

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

– 09005 वापी-इज्जतनगर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई से 27 अगस्त,2023 तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है । 

– 09006 इज्जतनगर-वापी द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 03 जुलाई से 28 अगस्त,2023 तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है । 

– 09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 05 जुलाई से 30 अगस्त,2023 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है । 

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

– 09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 07 जुलाई से 01 सितम्बर,2023 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है ।

Ad_RCHMCT