बड़ी खबर:-रामनगर से मुरादाबाद के बीच सफर करने वाले रेल यात्री दें ध्यान,इन दिन इस हिसाब से संचालित होंगी ये ट्रेनें

ख़बर शेयर करें -

बरेली/रामनगर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के रामनगर – मुरादाबाद रेलखण्ड के मध्य स्थित रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर 15 मार्च, 2023 को एवं पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर 18 मार्च, 2023 को पैदल ऊपरिगामी पुल के गर्डर का लाँचिग कार्य हेतु   यातायात ब्लाॅक एवं पाॅवर ब्लाॅक दिए जाने के कारण दो जोड़ी गाड़ियों का समय पुनर्निर्धारण कर निम्नवत चलाया जायेगाः-

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पुनर्निर्धारण:-

*रामनगर – मुरादाबाद रेलखण्ड के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी 05368 को 15 मार्च, 2023 को समय पुनर्निर्धारण कर रामनगर से 30 मिनट विलंब से चलाया जायेगा। जबकि मुरादाबाद-काशीपुर रेल खण्ड के मध्य चलने वाली 05353 विशेष गाड़ी का समय पुनर्निर्धारण कर 15 मार्च, 2023 को 95 मिनट बिलंब से चलाया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

*रामनगर – मुरादाबाद रेल खण्ड के मध्य चलने वाली 05368 विशेष गाड़ी को 18 मार्च, 2023 को समय पुनर्निर्धारण कर रामनगर से 30 मिनट बिलंब से चलाया जाएगा तथा मुरादाबाद -काशीपुर रेल खण्ड के मध्य चलने वाली 05353 विशेष गाड़ी का समय पुनर्निर्धारण कर 18 मार्च,2023 को मुरादाबाद से 95 मिनट बिलंब से चलाया जाएगा।

Ad_RCHMCT