रेलवे न्यूज:रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर और काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर update

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15056/15055
रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एवं 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ियों के
आई.सी.एफ. रेक को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला जायेगा। ये गाड़ियाँ आधुनिक एल.एच.बी. रेक
से चलाई जायेंगी तथा यात्रियों की सुविधा हेतु इन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी निम्नवत बढ़ाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में मर्यादा भंग पर कार्रवाई, रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त


फलस्वरूप 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस में 03 जुलाई,2025 से रामनगर से तथा
04 जुलाई,2025 से आगरा फोर्ट से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01,
एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय
श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एल.एच.बी. कोच
लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, पुलिस परिवार रहा साथ, एस.पी. संचार नैनीताल ने शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।


इसी प्रकार 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में 01 जुलाई,2025 से
काठगोदाम एवं देहरादून से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01,
एल.एस.एल.आर.डी. का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों
सहित कुल 15 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

Ad_RCHMCT