रामनगर निकाय चुनाव में  पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र शर्मा ने लगाया मारपीट का आरोप

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे नरेंद्र शर्मा पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने इस हमले के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए हमले के पीछे अपने विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक मंगलवार की सुबह नरेंद्र शर्मा रोज की तरह अपनी पत्नी को रामनगर के टेढ़ा गांव स्थित स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक युवक निवासी कोटद्वार रोड ने उनकी गाड़ी को जबरन रोककर उनके साथ गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट करते हुए शुरू कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

नरेंद्र शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद से ही मुझे धमकियां मिल रही हैं। मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। मारपीट के बाद नरेंद्र शर्मा ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

शर्मा का दावा है कि हमलावर ने किसी के इशारे पर हमला किया है। हमलावर की घटना से पहले और बाद की कॉल डिटेल निकाली जाए। मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप सही होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT